PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
एएनटीएफ का कार्रवाइयों का छक्का,एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में,प्रदेश में हो रही है नशे के विरुद्ध ताबड़तोड कारवाई
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये की अवैध मादक सामग्री जप्त की है।
एएनटीएफ की पहली कार्रवाई उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में हुई। यहां करीब 07 लाख पौधों से जुड़ा मामला सामने आया, जिनसे लगभग 1000 किलो अफीम और 188 क्विंटल डोडा-चूरा का उत्पादन संभव था। अनुमानित मूल्य करीब 100 करोड़ रुपये है।
दूसरी कार्रवाई जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में की गई। यहां एमडी फैक्ट्री से जुड़ा सामान और करीब 400 लीटर केमिकल जप्त किया गया। जप्त सामग्री का मूल्य 12 से 15 करोड़ रुपये बताया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीसरी कार्रवाई जोधपुर जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में हुई, जहां 254.62 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा और एक वेन्चर कार जप्त की गई। कुल मूल्य 39 लाख रुपये आंका गया।
चौथी कार्रवाई डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र में की गई। यहां 1.220 किलो गांजा और 5.67 ग्राम स्मैक जप्त की गई। साथ ही अवैध मादक पदार्थों से अर्जित 2 लाख 8 हजार 400 रुपये नकद भी जप्त किए गए। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।
पांचवीं कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में हुई। यहां 2 किलो 350 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। जप्ती का मूल्य 12 लाख रुपये बताया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
छठी कार्रवाई बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई। यहां 99 ग्राम एमडी जप्त की गई, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एएनटीएफ की इन कार्रवाइयों को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी और समन्वित कार्रवाई माना जा रहा है।
