PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही।> 01 मुलजिम को गिरफ्तार कर उसके उसके कब्जे से 01.629 किग्रा. डोडा पोस्त किया जब्त ।> पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध निरन्तर की जायेगी कार्यवाही।
पाली-राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु विशेष प्लान तैयार कर पुलिस अधीक्षक महोदय, पाली के निर्देशन में जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियों के खिलाफ दिनांक 26.02.2026 को राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन के निर्देशन में थाना हाजा की टीम द्वारा मौजा गांव देवली में स्कूल के पास एक किराणा/चाय की दुकान में से जगदीशसिंह पुत्र मांगुसिंह उम्र 45 साल निवासी देवली पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली के कब्जे से 01.629 किग्रा. डोडा पोस्त चूरा जब्त कर मुलजिम जगदीशसिंह पुत्र मांगुसिंह उम्र 45 साल निवासी देवली पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 52 दिनांक 26.02.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।
कार्यवाही पुलिस टीम :-
1. राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली।
2. जयराम मु.आ. 473 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
3. मुकेश कुमार कानि. 1330 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
4. मदन सिंह कानि. 779 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली।
5. सुरेश कुमार कानि. 902 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
6. राकेश कुमार कानि. 1811 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
7. पुखराज कानि. 1496 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता :-
जगदीशसिंह पुत्र मांगुसिंह उम्र 45 साल निवासी देवली पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली
आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
