PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवाचार्य ने दिल्ली में श्री पुंडरीक
गोस्वामी जी महाराज एवं बीकानेर में साध्वी ऋतंभरा जी से की भेंट
तखतगढ़ में नवनिर्मित गुरुकुलम उद्घाटन समारोह में आने का दिया निमंत्रण
तखतगढ 27 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर ऐतिहासिक महामहोत्सव के तहत प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का वर्ष 2022 में शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार सदस्त जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का उद्घाटन समारोह एवं लक्षार्चन महायज्ञ को लेकर युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा दिल्ली से लेकर जयपुर तक लगातार दौरा कर देश के बड़े-बड़े नेताओं से महान संतों को 27 मार्च से सप्तम दिवसीय शुरू हो रहे तखतगढ़ नगर में गुरुकुलम उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित करने का सिलसिला जारी है।
युवाचार्य ने दिल्ली प्रवास के दौरान परम आत्मीय श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज को “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह निमित्त निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया श्री पुंडरीक जी ना सिर्फ अपनी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। अपितु अपनी समृद्ध विरासत एवं परंपरा भी धारण किये हुए हैं। उनके पदार्पण से “मारवाड़ का द्वार” तखतगढ़ धाम एवं पूरा पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र पवित्र होगा सभी को सनातन धर्म की मूल परंपरा का बोध तथा उनके विचारों से युवाओं का मार्गदर्शन होगा। तत्पश्चाप युवाचार्य दिल्ली से बीकानेर पहुंच वहा आयोजित सनातन धर्म सभा में पूज्या “दीदी मॉं” साध्वी ऋतंभरा जी को निमंत्रण दिया। पूज्या दीदी मॉं वो आवाज हैं। जिन्होंने उस कालखंड में निर्भीकता से आवाज उठाई जब अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसे शब्दों का कोई महत्व नहीं होता था। पूज्या दीदी मॉं ने सहर्ष आगामी तखतगढ़ धाम में बने नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” में पधारने की स्वीकृति दी है।


