PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के कुरन व खेतरली ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं पूर्ण हुए कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, सहायक विकास अधिकारी दिनेश गहलोत, खेतरली प्रशासक भूराराम, कुरन प्रशासक सवदी बाई तथा ग्राम विकास अधिकारी मिश्रीलाल मौजूद रहे।
बैठक के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की स्थिति की जानकारी भी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सहायक ग्राम विकास अधिकारी नेकाराम, जीवाराम चौहान, देवाराम परमार सहित विभिन्न वार्ड पंच, ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित सुझाव भी प्रस्तुत किए।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


