PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में बेटी और उसके बच्चे को छोड़ने जा रहा व्यक्ति स्कूटी समेत पुलिया से गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग पिता कानाराम की मौत हो गई। जबकि बेटी रेखा घायल हो गई। वहीं दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।
हादसा सांकरणा पुलिया पर गुरुवार दोपहर 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रेखा के छोटे बेटे के ढूंढ का कार्यक्रम था। इसलिए कानाराम बेटी और उसके परिवार को ससुराल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
चारों एक साथ स्कूटी से नीचे गिरे
जानकारी के अनुसार ऐलाना गांव निवासी कानाराम (65) पुत्र प्रभुराम सैन अपनी बेटी रेखा देवी व दो दोहितों को ससुराल सांकरणा गांव छोड़ने के लिए स्कूटी पर जा रहे थे।
इसी दौरान सांकरणा पुलिया को पार करते हुए कानाराम का बैलेंस बिगड़ गया और सांकरणा पुलिया से 10 फिट नीचे नदीं में गिर गया। पुलिया के पास-पास बनी रपट पर गिरने से कानाराम व उसकी बेटी रेखा घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी को एम्बुलेंस की मदद से जालोर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां कानाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखा को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।
रेखा ने बताया कि उसके छोटे बेटे की ढूंढ महोत्सव होने के कारण वह अपने ससुराल जा रही थी। इस दौरान उसके पिता कानाराम उसे छोड़ने के लिए जा रहे थे।
