PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया दस्तयाब कर चोरी हुई मोटरसाईकिल बरामद की।
घटना विवरणः-दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थी नगसिंह पुत्र रूपसिंह उम्र 61 वर्ष, जाति राजपूत निवासी पटवार घर के पास, मानपुर, आबूरोड जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर प्लस आरजे-38-एसएफ-1634 जो दिनांक 07.01.2026 को गुजराती धर्मशाला के पास पारसीचाल आबूरोड से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 19/08.01. 2026 मामला धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए घटना करने वाले मुल्जिमान की तलाश हेतु थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल, घटनास्थल के आसपास व मुल्जिमान के आने व जाने के सम्भावित रास्तों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। पूर्व में सम्पति सम्बंधी अपराध में संलिप्त रहे अपराधियों एवं कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई। संदिग्ध पाये गये लोगों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर मामूर कर आसूचना संकलित की गई। अलग-अलग स्थानों से तकनीकी डाटा संकलित कर विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा लगातार रात-दिन निष्ठा व लगनपूर्वक कठोर परिश्रम करते हुए घटना करने वाले अभियुक्त को दौराने गश्त अभियुक्त रमेश कुमार उर्फ रोमी को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के रमेश कुमार उर्फ रोमी ने दिनांक 07.01.2026 को गुजराती धर्मशाला के पास पारसी चाल आबूरोड को चोरी करना बताया जिस पर अभियुक्त की ईतलानुसार मोटरसाईकिल को बरामद कर मुल्जिम रमेश कुमार उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसधांन जारी है व अभियुक्त के पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज है व अन्य चोरी की घटना के सबंध में पुछताछ जारी है।
नाम पता मुल्जिमः- रमेश कुमार उर्फ रोमी पुत्र राणाराम जाति भील उम्र 22 साल निवासी मातादेवल भुला पुलिस थाना रोहीडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 तारावती हैड कानि. 606 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2 निकेशसिह कानि. 918 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
3 अनिल कुमार कानि. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।

