PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
सांडेराव पुलिस चौकी से भूतमगरी स्कूल आने का रास्ते पर रोड नही विद्यार्थियों को आने-जाने में काफी परेशानी
सांडेराव। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी स्कूल में आने-जाने के लिए रास्ते पर रोड नही होने के कारण बालक-बालिकाओं के साथ स्टाफ, दूध वितरणकर्ता, अखबार वितरणकर्ता सहित ग्रामीणो को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार एवं मारवाड-गोडवाड जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांडेराव पुलिस चौकी के पास से गांव के अंदर आने वाला रोड रास्ता नहीं होने के कारण यहां बस स्टैंड से पुलिस चौकी के पास से जाने वाला रास्ता उबर-खाबर है जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आने-जाने में काफी परेशानी होती है पंचायत एवं विधायक, मंत्री प्रतिनिधि से कही बार इस कार्य हेतु अनुरोध किया गया जबकि इस रोड की स्वीकृती नहीं मिलने के कारण आने जाने मे मुश्किले पैदा कर हो रही है व बाईक वाहन चालकों को भारी नुकसान हो रहा है।

