PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के नाडीया ग्राम में पेड़ से गिरने से एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा व हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे।
हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के पुत्र भीमाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता कालाराम पुत्र अमराराम (55 वर्ष) जाति गरासिया निवासी नाडीया अपने खेत पर पशुओं के लिए पेड़ से डालियां काट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गिरने के दौरान सिर व गर्दन में गंभीर चोट लगना मौत का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।

