PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में वांछित अरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में अमराराम खौखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2026 को दौराने गश्त रोहीडा बस स्टैण्ड भूला रोड से दो संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बरी डिटैन की गई जो मुलिजम रमेश उर्फ रोमी पुत्र राणाराम जाति गमेती भील निवासी माता देवल भूला पुलिस थाना रोहीडा से पूछताछ करने पर पुलिस थाना आबूरोड शहर व कोतवाली सिरोही हल्का क्षेत्र से चोरी करना कबुल किया है। अभियुक्त रमेश उर्फ रोती के कब्जे से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बरी स्पेलण्डर प्लस डिटेन की गई जो पुलिस थाना कोतवाली सिरोही हल्का से चोरी करना बताया है। अभियुक्त आले दर्जे का बदमाश मोटरसाईकिल चोर है। जिससे और भी अन्य चोरी की घटनाओ का खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
रमेश उर्फ रोमी पुत्र राणाराम जाति गमेती भील निवासी माता देवल भूला पुलिस थाना रोहीडा जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1. अमराराम खौखर नि. पु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2. देवाराम सउनिपु पुलिस थाना रोहिडा
3. अमन सोनी कानि नम्बर 934 पुलिस थाना रोहिडा
4. शंकरलाल कानि नम्बर 407 पुलिस थाना रोहिडा

