• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

काग्रेस ने फालना में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
काग्रेस ने फालना में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया

PALI SIROHI ONLINE

काग्रेस ने फालना में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत कीः खुडाला फालना में नए परिसीमन के बाद सूची में त्रुटियां, राजनीतिक दबाव का आरोप।

पाली जिले के खुडाला फालना में नगर कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूचियों में गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी दिनेश विश्नोई को शिकायत सौंपी है।

नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाली में उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई को यह आपत्ति सबंधी ज्ञापन सुपुर्द किया।

शिकायत में कहा गया है कि नगरपालिका चुनाव के लिए नए परिसीमन के अनुरूप तैयार की गई मतदाता सूचियों में भारी अनियमितताएं हैं।

इसमें उल्लेख किया गया है कि कई गलियों के मतदाताओं को उनके निर्धारित वार्डों से अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, परिसीमन क्षेत्र के अनुरूप दी गई कई गलियों के नाम सूची से गायब हैं।

कांग्रेस ने अधिकारियों से इन कमियों को दूर करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने वार्डों के बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) को घर-घर जाकर मतदाता सूचियां सही कराने का निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित विभाग द्वारा ये त्रुटियां जानबूझकर या राजनीतिक दबाव में की गई हैं।

कांग्रेस ने इस मामले में उचित जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, साथ ही दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस शिकायत की प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला कलेक्टर पाली और अतिरिक्त जिला कलेक्टर पाली को भी सूचनार्थ भेजी गई हैं।

इस मौकै पर नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रतिपक्ष नेता भरत चौधरी, एड.विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित, सलीम कुरैशी,प्रवीण गुर्जर इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Previous Post

सोजत रोड पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार, दो बेटियों के विवाह में भरा मायरा

Next Post

रानी में श्री कस्तुरधणी पुरबजी बावसी का वार्षिक मेला, आज भजन संध्या 21 को महाप्रसादी

Next Post
रानी में श्री कस्तुरधणी पुरबजी बावसी का वार्षिक मेला, आज भजन संध्या 21 को महाप्रसादी

रानी में श्री कस्तुरधणी पुरबजी बावसी का वार्षिक मेला, आज भजन संध्या 21 को महाप्रसादी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page