• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

केसरगंज के घर में चोरीः दीवार कूदकर घुसे चोर, नकदी गहने ले गए; सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे हुए देखे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
केसरगंज के घर में चोरीः दीवार कूदकर घुसे चोर, नकदी गहने ले गए; सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे हुए देखे

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के केसरगंज स्थित बैंक कॉलोनी में बीती रात एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर घर से नकदी और लाखों के गहने चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी निवासी शबनम खान का परिवार उदयपुर गया हुआ था। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात करीब 2:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। चोर चारदीवारी कूदकर मकान में घुसे। इस दौरानकॉलोनी के कुत्तों के भौंकने पर चोरों ने उन्हें पत्थर भी मारे।सुबह कॉलोनी में घूमने निकले लोगों ने मकान का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। पड़ोसियों ने तत्काल शबनम खान के परिवार को इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में चोर चारदीवारी कूदकर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। चोरों ने घर का पूरा सामान बिखेर दिया और गहनों के डिब्बे खोल कर से गहने आभूषण चुरा लिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान की सही कीमत परिवार के लौटने के बाद ही पता चल पाएगी।

Previous Post

बाबूलाल विश्नोई भीनमाल विधानसभा समन्वयक नियुक्तः राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

Next Post

देसुरी के निपल में करंट से युवक घायलः शादी समारोह में टेंट का काम करते हुआ हादशा

Next Post
देसुरी के निपल में करंट से युवक घायलः शादी समारोह में टेंट का काम करते हुआ हादशा

देसुरी के निपल में करंट से युवक घायलः शादी समारोह में टेंट का काम करते हुआ हादशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page