PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना ग्राम स्थित श्री शनेश्वर महाराज मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव 25 फरवरी 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर सहित पूरे गांव में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
महोत्सव के तहत 25 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जाएगी इसी दिन जालौर की सुप्रसिद्ध गैर नृत्य की पस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भाग लेंगे। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति रस की सरिता बहेगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह उर्फ गोरु बन्ना राणावत रहेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आर्मी जवान दशरथ भाई पुत्र भबूता राम कुमावत उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में रामपुरा प्रशासक कैलाश गरासिया, गौतम ऋषि मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रतनलाल मीणा आमलिया एवं नाना प्रशासक कमला देवी गहलोत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
भजन संध्या में गायक कलाकार मनीष परिहार (तखतगढ़), दिव्या वैष्णव (जोधपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे, वहीं कॉमेडी कलाकार जगिया और पिंटिया भी मनोरंजन की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के लाभार्थियों में जवानमल पुत्र मगना राम डांगी, सोहन सिंह पुत्र छोगसिंह गोहिल, भैराराम पुत्र नवाराम सोलंकी, कपूराराम पुत्र गणेशराम गहलोत, मोतीलाल पुत्र गजाराम देवासी, मोहनलाल पुत्र चेलाराम चौहान, मगनाराम पुत्र मोतीलाल डांगी तथा मंगल मूर्ति वाटर सप्लाई व ललित कुमार पुत्र कन्हैयालाल सोलंकी भी शामिल रहेंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह उर्फ गोरु बन्ना राणावतं ने बताया कि ग्रामीणों व्यापारियों दानदाताओं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की भी अपील की।

