PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
27 माचॅ से प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को बेंगलूर मे श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट कर किया आमंत्रित
तखतगढ 24 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का वर्ष 2022 में शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का उद्घाटन एवं लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा बेंगलूर मे श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट कर उन्हें तखतगढ़ धाम स्थित नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह में निमंत्रित किया ।
महाराज ने बताया कि बेंगलूरु के @artofliving सेंटर में परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट हुई, उनसे मिलन हर बार एक नया अनुभव और वे भी असीम प्रेम का सागर समेटे हुए हैं। ऐसा हर बार प्रतीत होता हैं। पूज्य श्री श्री को तखतगढ़ धाम में नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन के पावन अवसर पर सप्रेम आमंत्रित किया। निश्चित ही श्री श्री के पधारने से “मारवाड़ का द्वार” तखतगढ़ धाम पावन पवित्र होगा अपितु पूरे पश्चिमी राजस्थान के सभी ध्यान प्रेमियों के लिए उनकी उपस्थिति परम सौभाग्य होगी ।
आगामी 27 मार्च(श्री रामनवमी) से 2 अप्रैल(श्री हनुमान जयंती) तक होने वाले इस सप्तदिवसीय महामहोत्सव में पूरे विश्व के लोगो का आगमन होगा एवं उन सभी की सेवा का लाभ हम सभी मरूधरा-मारवाड़ वासियों को मिलेगा ।
