PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-रसद विभाग ने शिवगंज क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
कार्रवाई शिवगंज के नाश्ता गली एवं बस स्टैंड क्षेत्र स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। अभियान का उद्देश्य मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना तथा एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी विनोद परमार, प्रवर्तन निरीक्षक सोनल राणावत एवं विनोद मीणा मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

