• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोजावर में राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

जोजावर में राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से
पाली, 20 अप्रैल। शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे विद्यालय सभागार में किया जाएगा।

प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ सोजत सिटी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुमेरपुर सामुदायिक चिकित्सालय से एमडी डॉ. कुलदीप देवड़ा एवं केन्द्रीय विद्यालय, देवगढ़ के प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न संकुलों से चयनित टीमें भाग लेंगी, जिनमें दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 54 छात्र एवं 54 छात्राएं योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए राज्य स्तर के अनुभवी निर्णायकों एवं कोचों की नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योगा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Previous Post

साधु , साध्वी भगवंत की निश्रा में इरोड में 116 तपस्वियों का राजशाही पारणा हुआ सम्पन्न, पूर्व विधायक पुत्र नरेंद्र परमार ने भी की शिरकत

Next Post

बाबूलाल विश्नोई भीनमाल विधानसभा समन्वयक नियुक्तः राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page