• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साधु , साध्वी भगवंत की निश्रा में इरोड में 116 तपस्वियों का राजशाही पारणा हुआ सम्पन्न, पूर्व विधायक पुत्र नरेंद्र परमार ने भी की शिरकत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
साधु , साध्वी भगवंत की निश्रा में इरोड में 116 तपस्वियों का राजशाही पारणा हुआ सम्पन्न, पूर्व विधायक पुत्र नरेंद्र परमार ने भी की शिरकत

PALI SIROHI ONLINE

इरोड- साधु , साध्वी भगवंत की निश्रा में इरोड में 116 तपस्वियों का राजशाही पारणा हुआ सम्पन्न*
श्री शत्रुंजय वर्षीतप समिति इरोड के तत्वाधान में वर्षीतप    पारणोत्सव इरोड नगर की धन्यधरा पर 116 तपस्वियों के ऐतिहासिक वर्षी तप पारणे निमित त्रिदिवसीय 18, 19, 20 अप्रैल 2026 कार्यक्रम  प पु आचार्य देव श्री इंद्रजीत सुरी जी मां सा के शिष्य प पु  पन्यासप्रवर श्री सूर्योदय विजय जी मां सा आदि टी ठाणा, प पु आचार्य श्री अभ्यशेखर सुरी जी मा सा के आज्ञानुवर्तीनी प पु साध्वीजी श्री संस्कारनिधी श्री जी म सा आदि ठाणा मंगल करो निश्रा में धूमधाम से  इरोड में सम्पन्न हुआ। समिति के विनोद करबा वाला ने बताया कि इरोड नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन के पहले दिन 18 को एक दिव्य भक्ति एवं भक्तामर महापूजन एवं संध्या भक्ति का श्री वासुपूज्य जैन भवन इरोड में आयोजन हुआ।

दूसरे दिन 19 को  श्री कुंकू नाथ जिनालय से भव्य शोभायात्रा  सुबह 6.
00 बजे साधु संतों की निश्रा में झाकियों बैंड, ढोल बाजों, रथों के साथ इरोड नगर में भ्रमण करते हुए परीमलम महोत्सव स्थल पर समापन हुई। जहां पर अभिनंदन समारोह, गांव सांझी एवं शाम को भक्ति का कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का सचालन डा श्री मोहनजी – मनोज जी गोलेछा ने किया ।

116 तपस्वियों में नरेन्द्र परमार की बहन मनीषा राकेशजी मेहता, कंचन संतोषजी मेहता, सपना भी शामिल है और उन्होंने 13 महीने तप किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 को श्री आदिनाथ भगवान का इक्षु रस से अभिषेक सिंह 6.00 बजे श्री वासु पूज्य जिनालय इरोड में हुआ एवं राजशाही पारणा  8.30 बजे साधु संतों की निश्रा में सुबह 8.30 बजे परीमलम हाल में हुआ जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति और ऐतिहासिक रहा।जिनका पारणा एवं बहुमान नरेन्द्र परमार, भरत परमार ने  माला और तिलक से किया। 

कार्यक्रम में बाली पूर्व विधायक पुत्र नरेन्द्र परमार बाली , प्रकाश मेहता सादड़ी, सुरेन्द्र पोरवाल पाली , संतोष मेहता, रमेश बाफना,ललित करबावाला सादड़ी ,राजू कटारिया,प्रदीप जैन फलोदी,राकेश राठौड़ , महेंद्र राठौड़, बाली ,राकेश मेहता, राजेश जैन, निलेश जैन, जयेश बाफना,सुरेश राठौड़ बाली, सुरेश परमार,विनय जैन, कल्पेश मेहता एवं समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य बंधुओं का विशेष सहयोग रहा। जिसके लिए नरेंद्र परमार ने समिति के सभी सदस्यों की अनुमोदना की। कार्यक्रम में लाभार्थियों एवं तपस्वियों  का समिति द्वारा बहुमान और मोमेंटो प्रदान किया गया। भक्ति संध्या में  पारस गडा एवं जैनम वारिया एवं ऐंकर ने स्मित कोठारी ने समा बांध लिया। राजशाही पारणा में संचालन ललित कवाड ने किया । कार्यक्रम में भोजन की सुंदर व्यवस्था रही।

Previous Post

सोजत में सियाट के पास कार-जीप भिड़े, 7 घायल

Next Post

जोजावर में राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से

Next Post

जोजावर में राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page