सोजत में सियाट के पास कार-जीप भिड़े, 7 घायल
PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत रोड मार्ग पर रविवार शाम कार और जीप की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सोजत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
सियाट के पास हुआ हुआ हादसा: सोजत रोड थाने के ड्यूटी ऑफिसर वेदपाल सीरवी के अनुसार, बेरा डोली नेहड़ा बेरा (सोजत) निवासी परिवार कार में सवार होकर जा रहा था। सियाट गांव के पास सामने से आ रही जीप से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मानसी (16), रक्षित (3), कैलाश (37), सोहनलाल (70), गुंजन (7), रजना (35) और दिवांशी(13) घायल हुए। वहीं जीप चालक जोगाराम पुत्र ओगडराम सीरवी निवासी सियाट भी चोटिल हुआ है।
दो गंभीर, हायर सेंटर रेफर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर की हालत स्थिर है, जबकि गंभीर रूप से घायल गुंजन और मानसी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
