PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ-नगर में प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को लेकर दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री को किया आमंत्रित
तखतगढ 22 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का वर्ष 2022 में शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का उद्घाटन एवं लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर रविवार को युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट कर उन्हें तखतगढ़ धाम स्थित नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह में निमंत्रित किया ।
श्री महाराज ने बताया कि भारत देश के केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट कर तखतगढ़ धाम में नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” हेतु निमंत्रण दिया गया। अर्जुनराम को करीब 10 वर्षों से करीबी से देख रहा हुं,वो पूर्ण रूप से भजनानंदी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होने अपना पूरा जीवन धर्म कर्म एवं भक्ति को समर्पित कर रखा हैं। उनको जब ज्ञात हुआ कि तखतगढ़ धाम में जनजाति बंधुओं को समर्पित यह अप्रतिम गुरुकुलम् तैयार किया गया हैं तब उत्सुकता वश आपने सहज ही इस महोत्सव में अपनी उपस्थिति हेतु स्वीकृति दी । राजस्थान के “मारवाड़ का द्वार” कहे जाने वाले तखतगढ़ धाम एवं इस क्षेत्र के सभी सनातन धर्मी आपके आगमन से अत्यंत प्रसन्नचित होंगे ।
