PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा संपति संबंधी प्रकरणो में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बस स्टेण्ड सिरोही से बस में चढने के दौरान यात्री के जेब से मोबाईल व नकदी चोरी का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण हालातः प्रार्थी द्वारा थाना पर रिपोर्ट पेश की गई कि मैं सिरोही बस स्टेण्ड से अपने गांव मण्डवारिया जाने कि लिये दिनांक 20.02.2026 को दिन में करीब 12.30 पीएम पर उदयपुर से बाडमेर जाने वाली बस में चढते समय मेरे पेन्ट की जेब से मेरा का एक मोबाईल व 50000 हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 32 दिनांक 21.02.2026 धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तो व माल मशरूका की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने तलाश गठित टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तरीको से संदिग्ध अज्ञात चोरो के संबंध में तथ्य जुटाये गये तथा आने-जाने के रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। जिससे इस घटना में प्रयुक्त वाहन कार व निम्न मुलजिमानों की संलिप्तता सामने आई। जिनको सिरोही शहर से निकलने वाले व हाईवे रोड नाकाबन्दी करते हुये दस्तयाब किया जाकर प्रकरण हाजा में चोरी गया मोबाईल व नकदी बरामद की गई व घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।
अभियुक्तगण मुख्य रूप से बस स्टेशनों पर भीड भाड वाले स्थानों पर रैकी करते हुए वारदात को अंजाम देते है जिनके विरूद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणः-
1. सुशीलराम पुत्र शंकरराम बावरी उम्र 36 साल निवासी जैजासनी थाना पादुकला जिला नागौर।
2. शोकिनराम पुत्र गुदडराम बावरी उम्र 40 साल निवासी लाम्बीया थाना आन्दनपुर कालु जिला ब्यावर।
3. कालुराम पुत्र हनुमानराम बावरी उम्र 32 साल निवासी गोठडा थाना पादुकला जिला नागौर।
पुलिस टीमः-
1. कैलाशदान निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
2. कसनाराम सउनि पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
3. गिरधारीसिंह हैड कानि नं 90 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
4. कानाराम हैड कानि नं 659 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
5 नारायणलाल हैड कानि नं 203 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
6. कुम्भाराम कानि नं 343 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही। (विशेष भूमिका)
7. संजय कुमार कानि नं 587 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
8. कपिलदेव कानि नं 396 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
9. पृथ्वीसिंह कानि नं 171 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
10. पदमपाल चालक कानि 900 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
11. रामरतन कानि नं 291 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
12. सुरेश कुमार कानि. 460 डिसीआरबी सिरोही।

