PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मेहसाणा सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, भावनगर गांव में गम का साया
एक साल पांचो की निकली शव यात्रा, दो अलग-अलग चिताओं पर दी मुखाग्नि
तखतगढ 22 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भावनगर गांव में रविवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब शनिवार सुबह गुजरात के मेहसाणा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर पहुंची। हादसे में रामलाल कुमावत, उनकी वृद्ध माता, पुत्र, विवाहित पुत्री कुसुम और उसके मासूम बेटे का निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार परिवार मनिहारी गांव में एक बहन का मायरा भरने के बाद दूसरी बहन के यहां अहमदाबाद जा रहा था। मेहसाणा के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
जब पांचों के शव पैतृक गांव भावनगर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला और हर आंख नम दिखी। अंतिम संस्कार के दौरान दो चिताओं पर पांचों का दाह संस्कार किया गया—एक पर रामलाल, उनकी माता और पुत्र, जबकि दूसरी पर पुत्री कुसुम और उसके बेटे को मुखाग्नि दी गई।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत और सीओ ग्रामीण अमरसिंह रतनु ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। पूरा क्षेत्र इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।



