PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -आबूरोड में गरासिया समाज विकास सेवा समिति का जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। यह सम्मेलन दानवाव तलहटी स्थित मुखरी माता मंदिर के पास गरासिया समाज भवन में आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान के सिरोही, पाली, उदयपुर जिलों और गुजरात राज्य के अमीरगढ़, इकबालगढ़, अंबाजी पट्टा क्षेत्रों के गरासिया समाज के गांवों के मुख्य पटेलों ने भाग लिया।
सैंकडों की संख्या में लोग हुए शामिल
जिला अध्यक्ष नरसा राम गरासिया की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में भाखर पट्टा, भीतरोट पट्टा, भाड़ेर पट्टा और नवे पट्टा से लगभग 300 पटेल शामिल हुए।
कुप्रथाओं को लेकर की चर्चा
पटेल सम्मेलन में गरासिया समाज में प्रचलित कुप्रथाओं पर गहन चर्चा की गई और उन पर पाबंदी लगाने पर सहमति बनी। विशेष रूप से, मृत्यु पर होने वाली ‘कठिया प्रथा’ और ‘ओडावनी प्रथा’ को बंद करने पर विचार किया गया।
इसके अतिरिक्त, ‘ढूंढ प्रथा’ और मृत्यु भोज पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने पर भी चर्चा हुई। समाज के बुजुर्गों, युवाओं और किशोरों को शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने और आपराधिक मामलों को रोकने के लिए प्रेरित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रधान लीलाराम गरासिया, पूर्व प्रधान अंनदाराम गरासिया, एडवोकेट भावाराम गरासिया और रामलाल रनौरा सहित कई पंच पटेल उपस्थित रहे।

