PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-रेवदर तहसील के हरनी अमरपुरा गांव स्थित आरके ग्रेनाइट माइंस में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। करीब 10 टन वजनी पत्थर का ब्लॉक पोकलेन मशीन पर गिरने से ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी महेश यादव (35) शाम करीब 5.30 बजे पोकलेन मशीन से पत्थर के ब्लॉक अलग करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक बड़ा ब्लॉक नीचे सेटूटकर सीधे मशीन के अगले हिस्से पर गिर गया। जोरदार झटके से ऑपरेटर कैबिन के कांच से टकरा गया। कांच सिर में धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
महेश यादव पिछले दो-तीन वर्षों से माइंस में कार्यरत था। सूचना पर रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

