PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-तहसील क्षेत्र के ग्राम काना कोलर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीदक्ष प्रजापति (कुमावत) विकास सेवा संस्थान पाली-जालोर-सिरोही के तत्वावधान में 11वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 13 नवजोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। सुबह 6:15 बजे से विवाह स्थल कांबेश्वर धाम पर बारातों का आगमन शुरू हुआ। सभी बारातों के पहुंचने पर संस्थान पदाधिकारियों ने अगवानी कर विश्राम स्थलों तक पहुंचाया।
सुबह 8:30 बजे सामूहिक रूप से सामैरा की रस्म निभाई गई तथा दूल्हों ने तोरण की परंपरा पूरी की। इसके – बाद पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ सभी 13 जोड़ों ने एक साथ फेरे = लिए। विवाह के दौरान परिजनों ने परंपरा अनुसार आभूषण व नगद राशि भेंट की। फेरे के बाद नवदंपतियों को गाजे-बाजे के साथ – विश्रामगृह तक ले जाया गया। दोपहर 2 बजे सम्मानआयोजित हुआ, जिसमें अतिथियों व भामाशाहों का साफा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
महिलाओं ने गाए मंगलगीतः
महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण भक्तिमय बनाया। शाम 4:15 बजे विदाई समारोह में संस्थान की ओर से नवदंपतियों को उपहार सामग्री प्रदान की गई। समारोह संत गोविंद वल्लभदास महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम कालूराम कुम्हार, समाजसेवी दशरथ प्रजापति, लक्ष्मण मालवीया, अंबालाल, जवानाराम, मोहनलालकुमावत, खीमाराम मेवाड़ा, ताराचंद टांक व ओटाराम सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में संस्थान के संरक्षक अमित कुमावत, अनिल प्रजापति, चमनाराम सणवेचा, गोविंद बढ़वाल, हनुमानराम कुमावत, राजेंद्र प्रजापत, अध्यक्ष चंपालाल चांदोरा, सचिव सुरेश कुमार चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवाराम जैसातर, नेमाराम मुलेवा, पूर्व अध्यक्ष कानाराम कुमावत सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। शाम 6:30 बजे संस्थान पदाधिकारियों ने सभी बारातियों को विदाई दी।

