PALI SIROHI ONLINE
बाडमेर-चाय की दुकान से डोडा पोस्त की लत लगी। मुनाफा और लालच के चलते इंटरनेट से अफीम की खेती करनी सिखी। सब्जियां, रिजका, बाजरी और अरंड की फसलों के बीच में अफीम की खेती शुरू की। करीब सवा करोड़ की अफीम तैयार होने पहले एएनटीएफ की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खेत से 2428 अफीम पौधे बरामद किए हैं।
बाड़े के पीछे उगाई थी अफीम
एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि पुलिस थाना सिवाना के गांव कांखी में अफीम की अवैध फसल बोई हुई। इस पर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी हरजीराम ने खेत में अफीम की खेती की हुई पाई। टीम ने आरोपी के खेत पर पहुंचकर देखा तो पाया कि पशु बाड़े के पीछे के भाग में परदे की आड़ में सब्जियां, रिजका बाजरी और अरंडी की फसल के बीच में अफीम की खेती की हुई थी। टीम ने पाया कि खेत कुछ फसल पक कर तैयार होने की स्थिति में थी। कुछ फसल कच्ची थी जिस पर डोडा और फुल आए हुए थे। कुछ डोडा पूरी तरीके से पके हुए थे।
छाल बिछाकर आसपास के खेतों में छुपी टीम
टीम ने आरोपी को पकडने का जाल बिछाकर आसपास के खेतों में छुपकर बैठ गई और आरोपी के आने का इंतजार करती रही। आरोपी जैसे ही फसल को देखने आया तो टीम ने धावा बोलकर अवैध अफीम की फसल के बीच आरोपी को दबोच लिया।
एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि टीम ने हरजीराम पुत्र नानजीराम निवासी मालियों का वास धुंबडिया पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालौर हाल निवासी कांखी पुलिस थाना सिवाना बालोतरा को गिरफ्तार किया है। खेत से 2428 अफीम के पौधे बरामद किए है।
10 साल से आरोपी नशेड़ी
आरोपी हरजीराम अपने गांव बागोड़ा से सिवाना इलाके में चाय की दुकान खोलने की फिराक में आया था। चाय की दुकान से अफीम और डोडा की लत गई। आरोपी हरजीराम करीब 10 साल से डोडा पोस्त के सेवन का आदी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के केई मुकमदें दर्ज है। डोडा पोस्त के सेवन का आदी होने व तस्करी कर बड़ा मुनाफा के लालच में स्वयं खेती करने का सोचा ताकि अन्य लोगों से खरीदना नही पड़े।
इंटरनेट पर सीखी अफीम की खेती
आरोपी ने इंटरनेट पर अफीम की खेती का फॉर्मूला सीखा। फिर कुछ पैसो का जुगाड़ कर बालोतरा के सिवाना में जमीन खरीदी। वहां पर डोडा पोस्त की खेती अन्य फसलों के साथ की। आरोपी ने सब्जियों, अरंडी के पौधों के बीच करीबन 2600 वर्ग मीटर की जमीन पर पूरी तरह डोडा-पोस्त की खेती की। 2428 अफीम के पौधे वहां से जब्त किए है।
1.20 करोड़ कीमत का नशा
आरोपी हरजीराम ने 2600 वर्ग मीटर इलाके में अफीम की फसल की खेती उगाकर तैयार की। फसल कुछ ही समय में पककर तैयार होने वाली थी। जिससे करीब 20.8 किलो अफीम एवं 1.50 क्विंटल डोडा पोस्त निकल सकता था। जिकसी इंटरनेशनल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है।

