PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आम आदमी पार्टी ने की घोषणा सुमेरपुर,विधानसभा अध्यक्ष पद पर अब्दुल रजाक नियुक्त
तखतगढ 21 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस और सह प्रभारी धनेंद्र भारद्वाज के निर्देशानुसार पाली जिला अध्यक्ष नरपत सिंह जेतावत ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुमेरपुर निवासी अब्दुल रजाक को नियुक्त किया वही पाली जिला उपाध्यक्ष पद पर रुस्तम खान को पाली जिले के कार्यकारिणी मे घोषणा की गई दोनों ही कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और लंबे समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं उनकी कार्यशीलता और सामाजिक कार्य को देखते हुए जिला अध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपी है नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं मैं खुशी का माहौल है
तथा संगठन को मजबूती मिलने पर उम्मीद जगाई जा रही है कि पार्टी मजबूत होगी इस अवसर पर रुस्तम खान ने कहा पार्टी के पदाधिकारी का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने मुझे जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया मैं हमेशा ही पार्टी की ईमानदारी निष्ठा से निर्वहन करूंगा वही सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष पर नियुक्त हुए अब्दुल रज्जाक ने कहा सुमेरपुर के तमाम कार्यकर्ताओं का आभार जिन्होंने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने बहुत-बहुत आभार और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी थी पूरी ईमानदारी पूरी लगन से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा यह जानकारी पाली जिला अध्यक्ष अकरम सिलावट ने दी है।

