PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अनादरा थाना क्षेत्र में कांडला राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायलों की पहचान थल निवासी मोहन पुत्र गजाराम और लुणोल निवासी अरविंद पुत्र सोहनपुरी के रूप में हुई है। यह घटना भवानी होटल के सामने हुई, जिसकी सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस के पायलट मोहनलाल और मेल नर्स जितेंद्र कुमार ने गंभीर घायल मोहन को प्राथमिक उपचार दिया और सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहीं, अरविंद को उसके परिजन इलाज के लिए अनादरा से आबूरोड ले गए।
जानकारी के अनुसार मोहन के कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि अरविंद के चेहरे पर चोट लगी है। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

