PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में पंचायत शिक्षक, स्कूल सहायक संघ, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर संघ का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन समाप्त हो गया। जिला परिषद के सामने चल रहे इस प्रदर्शन को सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित और भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के आश्वासन के बाद खत्म किया गया।नेताओं ने संगठन के पदाधिकारियों से सकारात्मक वार्ता की और नियमितीकरण की मांग पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से दूरभाष पर बात की। सांसद, जिला प्रमुख और जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर संगठन की मांग पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।
धरने का नेतृत्व शंकर राजपुरोहित, चुनाराम परिहार, बाबूसिंह, छोगाराम और ओमप्रकाश गरासिया कर रहे थे। छठे दिन पिंडवाड़ा ब्लॉक के सैकड़ों सदस्यों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
जिला महासचिव कैलाश डांगी ने बताया कि धरना स्थल पर जिला संयोजक चुनाराम परिहार, जिलाध्यक्ष शंकर राजपुरोहित, शिक्षाकर्मी जिलाध्यक्ष बाबूसिंह प्रदेश, संगठन मंत्री छोगाराम चौहान, आरती देवी, दिलीप सिंह और महेंद्र सोलंकी ने संबोधित किया।डांगी ने बताया कि नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर सकारात्मक वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें माधुराम देवासी, राणाराम चौहान और कैलाश डांगी ने भजन प्रस्तुत किए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह का सहयोग भी सराहनीय रहा।
प्रदर्शन में हनुमान मेघवाल, प्रभुराम देवासी, मदन मकवाना, मोतीराम देवासी, कन्हैया लाल पुरोहित, दिनेश पटेल, सूजाराम, आरती देवी, सुगना देवी, नीमा कुमारी, सीता कुमारी, छगली देवी, हकमाराम, गोविंद माली, रमेश कुमार, सोहनलाल, प्रभु राम गरासिया, मोहनलाल सहित सैकड़ों पंचायत शिक्षक, विद्यालय सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर उपस्थित थे।
