PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
राजकीय विद्यालय में मां सरस्वती का 32 वा पाटोत्सव मनाया
तखतगढ 21 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय संघवी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में श्रीमति चेनी बाई रामीणा परिवार द्वारा निर्मित विद्या की देवी श्री सरस्वती मां मंदिर की विधिवत पूजा अर्चना के साथ 32वे स्थापना दिवस को धुमधाम धाम से मनाया गया। शनिवार सुबह 8: बजे लखमाराम भुताजी रामीणा परिवार द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आरती की गई एवं प्रसाद अर्पण कर भोग लगाया गया। इस अवसर पर नरसाराम, पुखराज, दिनेश, चंदन रामीणा तथा विधालय के प्रिंसिपल गजेन्द्रसिंहजी तंवर उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया


