PALI SIROHI ONLINE
चितलवाना-सिवाड़ा रोड स्थित खेत में फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव के – मामले में दहेज प्रताड़ना सहित कई – आरोप लगाते हुए केस करवाया है। – पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। – उसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। सुशीला(26) पत्नी जगदीश विश्नोई की मौत की सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।
मृतका के शरीर पर घाव के निशान होने पर मृतका के भाई जांगू नगर झोटड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र हेमाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले जगदीश पुत्र अमलुराम के साथ हुई थी। शादीबाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में लाखों रुपए व अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 19 फरवरी को फोन से सूचना मिली कि सुशीला ने फांसी लगा ली है। आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर मृतका का शव खेत में पेड़ से लटका मिला और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

