PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुरक्षा दीवार के अभाव में बिटिया माइनर में गिरी कार बाल बाल बच्चे दंपति,प्रशासन की घोर लापरवाही, आए दिन हो रहे हादसे
तखतगढ 20 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यही कहावत शुक्रवार तड़के तखतगढ़ कस्बे के खेड़ावास से पावटा रोड स्थित गुर्जर रहे बिटिया माइनर पर बिना सुरक्षा दीवार या बिना संकेत के कारण रसियावास से सोजत की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। गनीमत रही कि कर में सवार दंपति बाल बाल बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद राहगीरो की सहायता से कर को सुरक्षित बाहर निकल गया। और कर में सवार दंपति के खरोच तक नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि पाली जिले के सोजत क्षेत्र के दंपति जोड़ा कार में सवार होकर विवाह समारोह में शिरकत होने रसियावास पहुंचे थे।
शुक्रवार तड़के पुनः रसियावास से रवाना होकर पावटा से तखतगढ़ होते हुए लौटते समय बीच रास्ते में ही एनएच 325 पावटा सर्कल से होते हुए तखतगढ़ की तरफ जाते समय रास्ते में गुजरते बिटिया माइनर और किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार के अभाव में अनियंत्रित होकर कर माइनर में जा गीरी घटना के तुरंत बाद राह गुजरते लोगो की सहायता से कार को खींच कर बाहर निकाला।और कार में सवाद दंपति सुरक्षित बाल बाल बच गए।
प्रशासन की घोर लापरवाही, आए दिन हो रहे हादसे
आपको बता दे की खेड़ावास से पावटा रोड स्थित बीच में से सड़क पार कर बिटिया माइनर गुजरने से सड़क संकडी होकर दोनो साइट की तरफ निकला माइनर का गडडा जहा किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार या संकेत नहीं होने से आए दिन हादसे होते जा रहे हैं। जिसकी कई मर्तबा नगर वासी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन आम जानकी सुरक्षा के प्रति आज दिन तक घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

