PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारे लाल शिवरान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा थाना हाजा के प्रकरण सं. 03 दिनांक 04.01.2023 धारा 19/54,14/54,54ए आबकारी अधिनियम में वांछित आरोपी सुचासिंह पुत्र रसालसिंह जाति राजपुत सिख निवासी वार्ड नंबर-2 शेर शाह अली खां पीर के पास, ईशेखां पुलिस थाना बनुड जिला एसएएस नगर (मोहाली) पंजाब जो करीब तीन साल से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त अथक प्रयास के बावजुद भी दस्तयाब नहीं हो रहा था। जिस पर टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त सुचासिंह को तकनीकी व मुखबिरान स्त्रोत के आधार पर दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से अनुसंधान जारी हैं।
घटना विवरणः- दिनांक 03.01.2023 को मुखबीर की ईत्तलानुसार नेशनल हाईवे पर सरगामाता मंदिर के सामने नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर एमएच-12-एसएक्स-4805 से विभिन्न ब्राण्ड की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 236 कार्टून बरामद कर अभियुक्त जसप्रितसिंह व नुरसिंह को गिरफ्तार किया जाकर ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तः सुचासिंह पुत्र रसालसिंह जाति राजपुत सिख निवासी वार्ड नंबर-2 शेर शाह अली खां पीर के पास, ईशेखां पुलिस थाना बनुड जिला एसएएस नगर (मोहाली) पंजाब ।
पुलिस टीम :-
01. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
02. नरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना सरूपगंज।
03. फतेहदान कानि. पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
04. राजेश कुमार कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
05. तेजाराम कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
06. दिनेश कुमार कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
07. बाबुलाल कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
08- भवानीसिंह हैडकानि मय टीम साईबर सैल सिरोही।

