PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अति शीघ्र आरोपी को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित करने पर जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय् टीम द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण में आरोपी अल्पेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार जाति ग्रासिया उम्र 22 साल निवासी आपरीखेडा पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही को दस्तयाब कर बाद पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर के आईसीयू वार्ड में जैर ईलाज पिडिता ने दिनांक 15.02.2026 को रूबरू एमओ के पर्चा बयान किया कि मैं बी.ए. सैकण्ड ईयर तक पढ़ी लिखी हूँ। आज से सात महिने पहले आरोपी अल्पेश निवासी लोटाना ने मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। आरोपी द्वारा मेरे साथ गलत काम करने से मैं गर्भवती हो गई, तब मैने आरोपी को गर्भवती होने के बारे में बोला मगर वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद मैं तनाव में आ गयी व मैने दिनांक 14.02.2026 को आत्महत्या करने के लिये खेत में छिडकाने वाली जहरीली दवा खा ली थी मजमून पर्चा बयान से मामला जूर्म धारा 64 (1),332 (ख), 61 (2) बीएनएस का घटित होना पाया जाने से प्रकरण संख्या 52 दिनांक 16.02.2026 धारा 64 (1), 332 (ख), 61 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने ईलाज पीडिता की दिनांक 19.02.2026 को मृत्यु होने से प्रकरण में धारा 108 बीएनएस जोडी गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः अल्पेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार जाति ग्रासिया उम्र 22 साल पेशा मजदूरी निवासी आपरीखेडा पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. लक्ष्मणराम हैडकानि पुलिस थाना सरूपगंज।
3. तेजाराम कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
4. बाबुलाल कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
5. सुखदेव कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
6. पुखराज कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
7. अंकित कुमार कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
