PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जोधपुर-जोधपुर में शुक्रवार दोपहर को सुरपुरा के पास एक क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में जेल प्रहरी गोपाराम देवासी (59) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनुमान सिंह और पब्बाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि तीनों लोग नागौर में एक शादी समारोह में शामिल होकर जोधपुर लौट रहे थे। वापस लौटते समय सुरपुरा के पास उनकी क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उनका इलाज चल रहा है। साथीन गांव के रहने वाले गोपाराम देवासी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद जेल अधिकारी और स्टाफ के अन्य लोग घायलों से मिलने मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।

