PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में प्राइवेट स्कूल की दीवार गिरने से 6 साल की छात्रा की मौत हो गई। स्कूल में सीमेंट की ईंटों की दीवार के ऊपर बांस की बल्लियां लगाकर उस पर तिरपाल डालकर कमरा बनाया गया था। बच्ची स्कूल परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और बच्ची ईंटों के नीचे दब गई।
हादसा सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव स्थित मरूधर शिक्षण संस्था में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। छात्रा प्रीति (6) सेकेंड क्लास में पढ़ती थी। स्कूल 12वीं तक है, यहां करीब 350 बच्चे पढ़ते है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्कूल परिसर में खेल रही थी बच्ची, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार स्कूल में एक ग्राउंड में अलग-अलग क्लास बनी हुई है। इन क्लास के लिए सीमेंट की ईंटों की दीवार बनाकर 10 बाय 10 से लेकर 10 बाय 15 के कमरे बनाए हुए हैं। इन कमरों सीमेंट की ईंटों से 5 से 7 फीट की दीवार खड़ी की गई। इन दीवार पर बांस की बल्लियां लगाकर इन्हें तिरपाल से ढका हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के ने बताया कि आसाणा गांव निवासी किसान भवरलाल मेघवाल की बेटी प्रीति कुमारी बावतरा गांव स्थित मरूधर शिक्षण संस्थान में दूसरी क्लास में पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर प्रीति स्कूल परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और प्रीति ईंटों के नीचे दब गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।
12वीं तक है स्कूल
बावतरा गांव स्थित मरूधर शिक्षण संस्थान स्कूल 12वीं तक है। यहां करीब 350 बच्चे पढ़ते है। स्कूल कपूरगिरी और दिनेश गिरी चलाते हैं। करीब 5-6 साल पहले दोनों ने जमीन खरीदकर स्कूल बनाया था।

