PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : क्रय-विक्रय में बड़ा फायदा संभव है। महत्वपूर्ण काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। परिणय संबंधों में नई शुरुआत होगी। नए सौदों से लाभ हो सकता है।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल समय पर निर्णय न लेने से नुकसान हो सकता है। बड़े सौदे हाथ से निकल सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। विपरीत परिस्थिति में समझौता लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लेना जरूरी है।
मिथुन शुभ अंक १, शुभ रंग सफेद सीमित संसाधनों में भी लाभ संभव है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद परिवार के लिए अहम फैसले ले फैसले ले सकते हैं। नई जिम्मेदारी से दबाव बढ़ेगा। खानपान में लापरवाही न करें। व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। संयम से दिन बेहतर बनेगा। नए संपर्क बनेंगे।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: स्वभाव में बदलाव से सहयोग मिलेगा। दुविधा छोड़कर कार्य में जुटें। काम में देरी से खिन्नता बढ़ सकती है। राजकीय कार्य समय पर पूरे होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी टकराव से बचकर काम पर ध्यान दें। अधिकारियों से सावधान रहें। योजनाएं सफल होंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा
तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला: कुछ लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यकुशलता से पहचान बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं। शांत रहें।
वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं। परिचितों की मदद करने से खुशी मिलेगी। मुश्किल हालत में धैर्य बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: निजी कार्य से यात्रा संभव है। रोजगार की तलाश सफल हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आय-व्यय में असंतुलन अखरेगा। विवेक का प्रयोग करें।
मकर:शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : साझेदारी लाभदायक हो सकती है। नए समझौते फायदेमंद रहेंगे। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। निजी कार्य प्राथमिकता से निपटाएं। परिवार संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : कॅरियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। मेहमानों से घर में रौनक रहेगी। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। अनावश्यक जिम्मेदारियां लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अनुभव की कमी से भूल हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
