PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 18-02-2026 को दोपहर के समय मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 204 किलो 635 ग्राम गांजा जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः-मावल पुलिस चौकी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैंकिग की जा रही थी, दिनांक 18-02-2026 को नाकाबंदी के दौरान आबूरोड से पालनपुर की तरफ जा रहे एक कंटेनर नम्बर HR-55-AE-7370 को रोककर नियमानुसार चैक किया गया तो कंटेनर के अन्दर गुप्त बोक्स में प्लास्टिक के कट्टों व कपडों के थैलों में छुपाकर रखा 204 किलो 635 ग्राम अवैध गांजा मिला। इस पर उक्त कंटेनर में भरा हुआ अवैध गांजा को जब्त कर चालक मुल्जिम दीपककुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान मुल्जिम ने उक्त गांजा ओडिसा से भरकर राजकोट गुजरात लेकर जाना बताया है, जिससे अग्रिम अनुसंधान / विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
नाम पता मुल्जिमः दीपककुमार पुत्र अवधेश राय जाति अहीर उम्र 32 साल निवासी गांव बलीगांव पुलिस थाना पोजीपरसा जिला छप्परा बिहार
पुलिस टीमः-
- लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
- प्रमोदकुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
- विक्रमकुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
- जंयतिलाल कानि. न. 842 पुलिस थाना आबूरोड रीको
- गोपाल कानि.न.648 पुलिस थाना आबूरोड रीको
- ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको

