PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
भारतीय खाद्य निगम अजमेर प्रबंधक ने कलेक्टर से मुलाकात कर
डिजिटल बायोमीट्रिक गेहूं खरीद व्यवस्था लागू करने पर की चर्चा
10 मार्च से 30 जून 2026 तक होगी बायोमेट्रिक गेहूं खरीद
कलेक्टर ने खरीद केन्द्रों पर उच्च स्तरीय व्यवस्थाएँ के दिए निर्देश
तखतगढ फरवरी (खीमाराम मेवाडा)
भारतीय खाद्य निगम के अजमेर मंडल प्रबंधक राजेश कुमार ने पाली जिला कलेक्टर से मुलाकात कर
रबी विपणन सत्र 2026–27 के अंतर्गत जिला पाली में चार खरीद केंद्र एवं डिजिटल बायोमीट्रिक गेहूं खरीद व्यवस्था लागू करने पर विस्तृत चर्चा की जिला कलेक्टर महोदय ने स्पष्ट किया कि “सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र किसान को उसका उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। प्रशासन एवं एफसीआई पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में गेहूं की खरीद सुनिश्चित करेंगे। उन्होने रबी विपणन सत्र 2026–27 की व्यापक तैयारियों एवं किसानों को पारदर्शी, त्वरित एवं सुरक्षित समर्थन मूल्य खरीद सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राकेश कुमार, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम एवं एल. एन. मंत्री, जिला कलेक्टर, पाली के मध्य जिला कलेक्ट्रेट में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गेहूं की संभावित आवक, गुणवत्ता मानकों, भंडारण क्षमता, डिजिटल प्रणाली एवं खरीद केंद्रों की स्थापना संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष चार गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जाएंगे सांडेराव, बाली, तखतगढ और सुमेरपुर
स्थान व्यवस्था संबंधी निर्देश
चर्चा के दौरान चारों प्रस्तावित खरीद केंद्रों हेतु उपयुक्त एवं सुलभ स्थान की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उपखंड अधिकारियों, तहसील प्रशासन, कृषि उपज मंडी समितियों एवं अन्य संबद्ध विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। जिस मे * खरीद केंद्र ऐसे स्थान पर स्थापित हों जहाँ किसानों की आवाजाही सुगम हो,
पर्याप्त खुला परिसर, तौल कांटा, भंडारण एवं बारदाना रखने की व्यवस्था उपलब्ध हो,पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए* डिजिटल एवं बायोमीट्रिक प्रणाली संचालन हेतु इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
डिजिटल एवं बायोमीट्रिक खरीद व्यवस्था
इस वर्ष खरीद प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल एवं बायोमीट्रिक प्रणाली से संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत—पूर्व ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य होगा, किसान की उपस्थिति का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा,तौल एवं गुणवत्ता स्वीकृति की प्रविष्टि रियल-टाइम पोर्टल पर दर्ज होगी,भुगतान DBT माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में किया जाएगा।
किसानों को ₹2585/- प्रति क्विंटल का सुनिश्चित लाभ
भारत सरकार द्वारा घोषित ₹2585/- प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ पंजीकृत किसानों को सीधे उनके जनाधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल सक्रिय रहेगा।
खरीद अवधि: 10 मार्च से 30 जून 2026
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होगी। संभावित आवक, दैनिक लक्ष्य, उठाव एवं भंडारण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रत्येक सप्ताह प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय तत्काल लिए जाएंगे।
24×7 ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
किसान 01 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक 24 घंटे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। स्वयं, ई-मित्र या CSC केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण संभव है। अधिकतम किसानों को पंजीकरण से जोड़ने हेतु ग्राम स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
क्रय केन्द्रों पर उच्च स्तरीय व्यवस्थाएँ
जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी क्रय केन्द्रों पर—स्वच्छता एवं नियमित सफाई,छाया एवं पेयजल,
शौचालय सुविधा,ड्रायर, क्लीनर एवं मॉइश्चर मीटर,कार्यशील तुलाई कांटे,
समुचित जल निकासी व्यवस्था,
सुनिश्चित की जाए। मंडी समिति को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नोडल अधिकारी
खरीद प्रक्रिया के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे है l
हैण्डलिंग, परिवहन एवं भंडारण की ठोस तैयारी
H&T निविदाओं की समीक्षा पूर्ण,
पर्याप्त ट्रांसपोर्ट संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित,बारदाना की अग्रिम उपलब्धता,गोदामों की मैपिंग एवं अतिरिक्त भंडारण स्थल चिन्हित,
CAP भंडारण हेतु पूर्व तैयारी
किसी भी स्थिति में गेहूँ उठाव एवं भंडारण में बाधा नहीं आने दी जाएगी।
राकेश कुमार, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम ने कहा कि डिजिटल एवं बायोमीट्रिक प्रणाली से पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा जिले के किसानों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। चारों खरीद केंद्र पर हथलन एवं परिवहन ठेकेदार नियुक्ति के टेंडर संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है l साथ ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा बारदाना की समुचित व्यवस्थाएं कर ली गई है l सभी खरीद केंद्रों पर अनुभवी अधिकारी/ कर्मचारियों की नियुक्त करते हुए किसानों को 48 घंटे के भीतर ही भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा l
इसके अतिरिक्त उपरोक्त चारों स्थलों के चयन हेतु श्री राकेश कुमार, मंडल प्रबंधक महोदय की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई जिसके द्वारा चारो खरीद केंद्रों हेतु संभावित खरीद स्थलों की अनुशंसा की गई l कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार समस्त प्रस्तावित स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा स्थल की उपयुक्तता का परीक्षण निम्न बिंदुओं के आधार पर किया गया—
- पर्याप्त समतल एवं पक्का प्लेटफॉर्म की उपलब्धता
- ट्रैक्टर-ट्रॉली/वाहनों की सुगम आवाजाही
- बारदाना भंडारण हेतु सुरक्षित स्थान
- तौल कांटा एवं गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्था हेतु स्थान
- पेयजल, छाया एवं बैठने की सुविधा
- सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्था
- वर्षा/आकस्मिक परिस्थितियों में संचालन की व्यवहार्यता l
साथ ही आगामी दिवसों में श्री राकेश कुमार, मंडल प्रबंधक महोदय द्वारा सभी स्थलों का स्वयं भी निरीक्षण किया जाएगा l
