PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ASI से थानेदार व हेड कांस्टेबल से ASI बनने पर मुस्लिम कमेटी ने साफा व माला पहनाकर बहुमान किया
तखतगढ़ 19 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को मुस्लिम कमेटी तखतगढ़ के सदर दिन मोहम्मद सिलावट के सानिध्य में तखतगढ़ थाने में तैनात रघूवीर सिंह ASI से थानेदार व मकसूद खां हेड कांस्टेबल से ASI पर पदोन्नत होने पर तखतगढ़ मुस्लिम कमेटी ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया, पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर दो स्टार व एक स्टार लगने पर मुस्लिम कमेटी खुशी जाहिर की दुआएं की।
थानाधिकारी शैतान सिंह ने कहा कि पदोन्नति के साथ अब उनकी जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है इसलिए दोनों की अधिक मेहनत और लगन से अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन कर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ड्यूटी के दौरान आम आदमी का सहयोग लेकर गैरकानूनी धंधा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें। थानेदार व ASI प्रमोट होने पर थानेदार रघूवीर सिंह व ASI मकसूद मुस्लिम कमेटी द्वारा साफा व मालाओं से नवाजा
इस मौके कमेटी सदर दिन मोहम्मद सिलावट, रमजान खां रंगरेज, कालू खां सिलावट, अफजल खरादी, रमजान खां मोयला, रफिक खां मोयला, ताज मोहम्मद नियाघर, सदीक खां ठेकेदार, नियाज़ मोहम्मद पठान, सत्तार खां मोयला,अन्य गण मौजूद रहे

