PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड,सिरोही-उत्तर पश्चिम रेलवे ने पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण कुछ रेल सेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया है। महेसाना और जगुदन स्टेशनों के बीच एक ब्रिज पर काम के चलते 20 फरवरी को ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। यह ब्लॉक महेसाना-जगुदन रेलखंड पर सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश – साबरमती रेलसेवा जो 19 फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड – कलोल होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक -साबरमती रेलसेवा जो 19 फरवरी को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी, वह भी परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड -कलोल होकर चलेगी।

