PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-बरलूट थाने की जावाल पुलिस चौकी क्षेत्र में जावाल से गोल जाने वाले रास्ते पर एक कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार गोल निवासी ऑटो रिक्शा ड्राइवर जावाल से सवारियों को लेकर गोल गांव जा रहा था। एचपी गैस गोदाम के पास पहुंचते ही उसकी तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।
हादसे में ऑटो रिक्शा ड्राइवर गोल निवासी छगनलाल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऑटो में सवार संतोष पत्नी चुन्नीलाल, उनकी बेटी रोशन और लक्ष्मीबाई भी घायल हुईं। संतोष के पैर में फ्रैक्चर आया है, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मृतक छगनलाल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

