PALI SIROHI ONLINE
पाली-जनगणना-2027 के नियमित सहायकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण की तैयारियों के क्रम में जिला, तहसील एवं नगर चार्ज के नियमित सहायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 16.से 18 फरवरी तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री के द्वारा जनगणना कार्य को पुर्ण तत्परता करने के निर्देश दिये गये एवं जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान के दक्ष प्रशिक्षक दिनेश कुमार रेगर (सहायक निदेशक) एवं सहयोगी करण यादव (डी.पी.ए ग्रेड ए) द्वारा अन्तर्गत जनगणना पोर्टल (CMMS) और गोबाइल एप्प के गाध्यग रो डिजिटल डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, HLBC वेब पोर्टल के माध्यम से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का निर्धारण, फिल्ड ट्रेनर प्रगणक एवं सुपर वाइजर की नियुक्ति की प्रक्रिया, डिजिटल गाडेंगूल, रिपोटिंग प्रणाली और स्वगणना पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।
डॉ बजरंग सिंह, जिला जनगणना अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं राजेंद्र कुमार टांक उप जिला जनगणना अधिकारी उपनिदेशक द्वारा नियमित सहायकों को मार्ग दर्शन व जनगणना से संबंधित कार्य को सावधानी एवं समयबद्ध तरीके से करने के लिए निर्देशित किया गया।
प्रशिक्षण में राजेश चौधरी, संयुका निदेशक सूवना एवं प्रोद्योगिकी एवं संवार विभाग तथा प्रकाश डाबी राहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारियों के नियगित सहायक उपस्थित रहे।
जनगणना-2027 के जिला एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण
राजेंद्र कुमार टांक उप जिला जनगणना अधिकारी ने बताया है कि प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण की तैयारियों के क्रम में जिला, तहसील एवं नगर निगम/नगर पालिका के जनगणना चार्ज अधिकारियों एवं अति. जनगणना वार्ज अधिकारियों का 19 से 20 फरवरी तक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्ट्रेट सभागार पाली में आयोजित किया जायेगा।
