PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही भंवरलाल वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निर्देशन में ओमप्रकाश नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना सरुपगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक ईनामी अपराधी व तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः-दिनांक 03.08.2025 को माया पण्डित उनिपु थानाधिकारी रोहिडा मय् जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबन्दी अभियुक्त ललित कुमार पुत्र कान्तिलाल जाति लोहार निवासी विकरनी थाना माण्डवा जिला उदयपुर हाल मस्जिद गली रोहिडा थाना रोहिडा जिला सिरोही के कब्जे से अवैध गांजा व डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त ललित कुमार को प्रकरण संख्या 135/2025 धारा 8/15 8/20 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रोहिडा में गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में सप्लायर मोवाराम पुत्र धर्माराम गमेती भील निवासी बोर उमरी माण्डवाडा देव को गिरफ्तार कर जेसी करवाया था। उक्त प्रकरण में लम्बे समय से अवैध डोडा पोस्त सप्लायर अर्जुन पुत्र उदाराम गमेती भील निवासी भोजानाडी भुला थाना रोहिडा जिला सिरोही वांछित होने से तथा काफी प्रयासों के बाद भी गिरफ्तार नहीं होने से जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 3000/- रूपये ईनाम घोषणा की गई थी।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त अर्जुन पुत्र उदाराम गमेती भील निवासी भोजानाडी भुला थाना रोहिडा जिला सिरोही को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उक्त टीम द्वारा कुल 03 स्थाई वांरटी पिछले काफी समय से हत्या, सडक दुर्घटना तथा एनआई एक्ट में फरार होने से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार 3000/- रुपये का ईनामी अभियुक्तः अर्जुन पुत्र उदाराम गमेती भील निवासी भोजानाडी भुला थाना रोहिडा जिला सिरोही।
गिरफ्तार स्थाई वारंटीः-
- लालाराम पुत्र सुरमाराम जाति ग्रासिया निवासी सिंगारा जोड माण्डवाडा खालसा पुलिस थाना सरुपगंज जिला सिरोही हाल होका मगरी डिंगार पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
- गोविन्द पुत्र बाबूलाल जाति मीणा निवासी पिण्डवाडा हाल सादलवा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
- भरत कुमार पुत्र अर्जुन भाई जाति रावल निवासी एकता नगर पालनपुर हाल पठानवास जीतपुर पुलिस थाना दाता जिला बनासकांठा गुजरात ।
पुलिस टीमः-
- ओमप्रकाश नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना सरुपगंज
- नरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना सरुपगंज (विशेष भूमिका)
- दिनेश कुमार कानि नंबर 807 पुलिस थाना सरुपगंज (विशेष भूमिका)
- बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरुपगंज
- गोपीलाल कानि 365 पुलिस थाना सरुपगंज
- पुखराज कानि 61 पुलिस थाना सरुपगंज
- तेजाराम कानि 464 पुलिस थाना सरुपगंज
- फतेहदान कानि 465 पुलिस थाना सरुपगंज
- विजयसिंह कानि 72 पुलिस थाना सरुपगंज
- राजेश कुमार कानि 1022 पुलिस थाना सरुपगंज

