PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक पर 2 बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थरों से हमला कर युवक का सिर फोड़ कर फरार हो गए।
गंभीर हालत में युवक को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसके कान के पास 8 टांके लगाए गए।जानकारी के अनुसार- पाली के इंद्रा नगर (जाडन) निवासी पीराराम (36) पुत्र रामलाल जवड़िया माइंस पर मजदूरी का काम करता है। बुधवार को वह दूध लेने के लिए पूनायता रीको एरिया आया हुआ था। इस दौरान दो युवकों ने उसे घेर लिया और बोले कि तेरा रिश्तेदार रुपए नहीं दे रहा, उसे समझाओ।
युवक ने बोलना चाहा तो उस पर पत्थरों से हमला किया और उसका सिर फोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और पत्थर लगने से कान के पास हुए घाव पर आठ टांके लगाए गए।
घायल बोला- रिश्तेदार से था हमलवारों का झगड़ा घायल पीराराम ने बताया कि उस पर हमला करने वाला एक युवक पास ही दूसरी माइंस पर काम करने वाला है। उसके रिश्तेदार से उसका लेन-देन का विवाद चल रहा है। आज उसने अकेला देखकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
