PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर। जोधपुर में एक मकान के अंदर युवक-युवती के शव मिले है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मॉच्यूरी भेजा। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया जांच की गई। हादसा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र का है।
चौपासनी थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि शोभावतों की ढाणी के पास यूआईटी कॉलोनी में एक युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। टीम दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां युवक-युवती के शव मिले। युवती की सांस नहीं चल रही थी और सिर से खून बह रहा था। दोनों मृतक भाई-बहन बताए जा रहे है।

