PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ मे जनसंघ से लेकर भाजपा की नीव रखने वाले वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी उम्मेदमल सोलंकी का निधन
शव यात्रा मे शामिल हुए कई नेता एवं जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो नगरवासी
तखतगढ 18 फरवरी (खीमाराम मेवाड) तखतगढ़ में हंसमुख चेहरा और सर्वसमाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की तखतगढ़ नगर में नीव जमाते हुए नगर पालिका में दो बार वाइस चेयरमैन के पद के साथ पार्टी में विभिन्न पदों पर रहने वाले लोकतंत्र सेनानी उम्मेदमल सोलंकी लंबे समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से आखिर मंगलवार शाम को महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर में 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। सोलंकी के निधन के समाचार मिलते ही तखतगढ नगर सहित जिले पर में भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नगरवासीयो ने गहरा शोक व्यक्त किया।
ज्ञात रहे की उम्मेदमल सोलंकी ने जनसंघ सघर्ष के लिए एक कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष किया। और 1977 में मीसा बंदी में भी सोलंकी पुलिस की पकड़ मे नही आए उस दरम्यान इनके साथ भगाराम सुथार, डुंगाराम सेन, अमराराम माली सहित कार्यकर्ताओ ने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया। 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई उस समय को याद करे तो तखतगढ नगर मे पार्टी के पैर जमाने में बहुत संघर्ष किया नगर में पार्टी जमाने मे उमेद सोलंकी ही एक मात्र जुजारु नेता के रूप मे माने जाते थे। और भारतीय जनता पार्टी में सोलंकी लगातार दो बार नगर पालिका मे वॉइस चैरमेश पद पर रहते हुए तीन बार भाजपा मंडल तखतगढ़ के अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके थे। तथा वे तखतगढ़ व्यापार संघ के चार बार अध्यक्ष भी रहे। जो पिछले 2 वर्ष से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बिस्तर में ही जीवन बिता रहे थे।
आखिर मंगलवार शाम को महावीर अस्पताल में 77 वर्षीय सोलंकी ने अंतिम सांस ली ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार सुबह निवास स्थान खेड़ावास से अंतिम यात्रा शुरू होते ही जिला दूध डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, रमेश राठौड़, बजरंग सिंह जोधा, एव कई नेता, जनप्रतिनिधिगण सहित सैकड़ो नगरवासीयो ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

