PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सुल्तानजी का खेरवाड़ा के चतरपुरा की है। जब मृतक चतरपुरा निवासी भेरूलाल वडेरा (22) सुबह खेत पर जा रहा था।
तभी रास्ते में हाईटेंशन का तार अचानक टूटकर गिरा। तभी टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।आसपास ग्रामीणों को जब इसका पता लगा कि उन्होंने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। जानकारी मिलने के बाद झाड़ोल थाना पुलिस और उप प्रधान मोहब्बत सिंह मौके पर पहुंचे। उपप्रधान ने बिजली विभाग से वार्ताकर मृतक को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही कृषि विभाग से भी उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है।पति की एक साल पहले मौत, अब बेटे का सहारा छिना
मृतक भेरूलाल के पिता धर्मा वडेरा की एक साल पहले ही मौत हो गई। बड़ा भाई कुछ साल पहले शादी करने के बाद से ही अलग रह रहा है। ऐसे में मां वनिया देवी अपने बेटे के साथ ही रह रही थी। मृतक कुंवारा था और खेती करके गुजारा कर रहा था। बेटे की मौत के बाद अब घर में कमाने वाला नहीं रहा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

