PALI SIROHI ONLINE
सोजत। नगर के काका चौराहे क्षेत्र में मंगलवार को मजदूर और ठेकेदार के बीच विवाद को लेकर झगड़ा हो गया।
ठेकेदार शंभूराम व मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दोनों पक्ष फरार हो गए।
हमले में तीन श्रमिकों के चोटें आने से चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद शफी ने बताया कि मंगलवार को काका चौराहे सरहद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
हमले में तीन श्रमिकों के चोटें आई जिन्हें सोजत अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर लिखित में राजीनामा कर लिया गया।

