PALI SIROHI ONLINE
REGIONCON ” HINAYA ” सफलतापूर्वक सम्पन्न ….
संभाग 12 के संभागीय अध्यक्ष MJF लॉयन जय कुमार बैरवा की अध्यक्षता मे कल शाम रीज़न कॉन्फ्रेंस “हिनाया” का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन सन होटल एंड रिसॉर्ट, आबूरोड हुआ.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि MJF लॉयन द्वारका प्रसाद जालान, पुणे एवं विशिष्ट अतिथि MJF लॉयन अनिल नाहर ने अपने लाजवाब उद्धबोधन से सभी का दिल जीत लिया.
क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन महेश दान चारण,लॉयन मधुसूदन सिंहल एवं रौनक सिंहल ने अपने अपने क्षेत्र के क्लब्स के सेवा कार्यों का विस्तृत ब्योरा पेश किया.
कॉन्फ्रेंस मे रीज़न 12 से लायंस क्लब सिरोही, पिंडवाड़ा, शिवगंज-सुमेरपुर, सुमेरपुर जवाई, माउंट आबू, रानी, आबूरोड, आबूरोड अरावली, आबूरोड रॉकर्स,आबूरोड संगम एवं आबूरोड शहर के सभी लॉयन साथियों ने जोर शोर से भाग लिया ओर शानदार एवं लाज़वाब बैनर प्रस्तुतिकरण किया जिसकी सभी ने बहुत सराहना की. कॉन्फ्रेंस मे पहली बार बड़ी संख्या मे महिला लायंस ने भाग लिया.
कॉन्फ्रेंस मे संभागीय अध्यक्ष लॉयन जय कुमार बैरवा ने सेवाकाल मे किए गए सेवा कार्यों हेतु विभिन्न कैटेगरी में व्यक्तिगत एवं क्लब स्तर के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.
संभागीय सचिव लॉयन सुभाष कुमावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुवे सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
REGIONCON के मुख्य संयोजक लॉयन
रमण बंसल, सह संयोजक लॉयन महावीर अग्रवाल एवं लॉयन रवि राणा रहे.
REGIONCON का आयोजन लायंस क्लब आबूरोड द्वारा किया गया.
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल संचालन मे लॉयन डॉ राजकुमार राज, लॉयन सुभाष कुमावत, लायंस क्लब आबूरोड के अध्यक्ष लायन भगवान अग्रवाल, रामनारायण सामरिया, नरेन्द्र अग्रवाल, विशाल गोयल, भवरसिंह राजपुरोहित, विजय गोठवाल, एस बी शर्मा सहित लायंस क्लब आबूरोड के सभी लॉयन साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ओर करीब 200 से अधिक लॉयन साथियों ने हिस्सा लिया.
लॉयन सुभाष कुमावत
संभागीय सचिव
संभाग 12
( लायंस क्लब आबूरोड )
7627082117 / 8386086060
