PALI SIROHI ONLINE
जालोर-विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जालोर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार ने जिले में सड़क निर्माण, विद्युत ढांचा और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए कुल 21 करोड़ 95 लाख रुपए की योजनाओं को स्वीकृति दी है।
घोषणाओं के तहत जालोर, रानीवाड़ा और सांचौर क्षेत्र में नई सड़कें बनेंगी। वहीं सायला में 33/11 केवी जीएसएस बनाया जाएगा तथा सांचौर के दाता गांव में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध निर्माण होगा।
बजट जवाब में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
घोषित सड़क कार्य
जालोर: 10.50 करोड़ से भाखरा रोड से 68 जिनालय होते हुए मडगांव-मोदरान तक 6.5 किमी सड़क निर्माण
रानीवाड़ा: 1.45 करोड़ से मोखातरा गांव से गुन्दाउ मार्ग
राप्रावि मांजूओं की ढाणी सेडीया तक 3.6 किमी सड़क
सांचौर: 9 करोड़ से एनएच-68 से गोलासन हनुमान मंदिर
तक 10 किमी सड़क चौड़ीकरण
इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।बिजली और बाढ़ सुरक्षा पर भी काम
सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े काम भी बजट में शामिल किए गए हैं।
सायला के शिवानंद मठ दादाल क्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण
सांचौर के दाता गांव में 1 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण
तटबंध बनने से हर वर्ष बरसात में आने वाली बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की संभावना है, वहीं जीएसएस बनने से आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति मजबूत होगी।
भीनमाल को नहीं मिली नई सौगात
हालांकि जिले में कई घोषणाएं हुईं, लेकिन भीनमाल विधानसभा क्षेत्र को इस बार भी कोई नई योजना नहीं मिली। 11 फरवरी को पेश मूल बजट में भी केवल दो सड़कों को छोड़कर कोई बड़ी घोषणा नहीं थी और बजट जवाब में भी स्थिति जस की तस रही।

