PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ में प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को दिया न्योता
तखतगढ 1 7 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का 23 से 27 नवंबर 2022 तक शिलान्यास के बाद प्रस्तावित विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा स्थल पर जनजातीय वनवासी गुरुकुलम आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर मंगलवार को युवाचार्य अभ्यास महाराज ने जयपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को न्योता दिया और और उद्घाटन के अवसर पर ताकत कर पहुंचने के लिए आमंत्रित किए है।
नगर में भारत माता प्रतिमा स्थल पर नवनिर्मित गुरुकुल के उद्घाटन समारोह में 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक 7 दिवसीय श्री श्रीमद्भागवत कथा का वाचन अभयदास महाराज स्वय करेंगे, 27 मार्च को कलश यात्रा, लक्षार्चन महायज्ञ, हवन व पूर्णाहुति सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ साथ सात दिवसीय फले चुनरी का होगा। युवाचार्य अभय दास महाराज ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी को आगामी तखतगढ़ धाम(पाली) राजस्थान में बने नवीन “श्री गुरूपुरम् आश्रम” के प्रांगण में नवनिर्मित “सहस्त जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह हेतु आमंत्रित किया गया ।*
दिनांक 27 मार्च(श्री रामनवमी) से 2 अप्रैल(श्री हनुमान जयंती) 2026 तक सप्तदिवसीय महामहोत्सव में आपके आगमन की स्वीकृति से पूरे पश्चिमी राजस्थान के सभी सनातनी हर्ष एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं ।
निश्चित ही यह “जनजाति गुरुकुलम्” जनजातीय समुदाय के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा तथा आने वाले सैकड़ों वर्षों तक जनजाति समाज की सेवा को तत्पर रहेगा ।
मेरे संग इस अवसर पर “रिलिजन वर्ल्ड” समुह के संस्थापक एवं समाजसुधारक श्री भव्य श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे ।

